Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सोमेश्वर में दिव्यांग की हत्या का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोमेश्वर पुलिस ने कुंदन हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार सोमेश्वर के रस्यारा गांव में बीते 24 जनवरी को दिव्यांग कुंदन राम का शव हत्यारोपी दीपक पांडे के घर के बाहर मिला था। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। वहीं अब पुलिस ने आरोपी दीपक पांडे को अल्मोड़ा के करबला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक कुंदन राम से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीते 18 जनवरी की रात उसकी कुंदन के साथ मारपीट हुई। इसी दौरान उनसे कुंदन पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने टीम को एक हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है।

रहें शामिल

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, एएसआई फिरोज खान, हेड कांस्टेबल हरीश आर्या, कांस्टेबल राजेश भट्ट, गोरखनाथ, नीरज मेहरा की टीम में शामिल रहे।

Exit mobile version