Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आफत की बारिश, कई घरों की सुरक्षा दीवार ढही, बढ़ा खतरा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लगातार हो रहीं बारिश आफत लेकर बरस रही है। जिससे लोगों की दिक्कते भी बढ़ रही है। वहीं लगातार हो रहीं बारिश से नाले भी उफान पर है।

बारिश का कहर

मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रहीं भारी बारिश से अल्मोड़ा के बुड़ाधार में कई घरों की सुरक्षा दीवार ढह गई है। सुरक्षा दीवार गिरने से मकानों पर भी खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा जगह जगह से भी नुकसान की खबरें सामने आ रही है।

Exit mobile version