Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल के पूर्व जिला महामंत्री के पिता प्रतिष्ठित व वरिष्ठ व्यापारी किशोरी लाल गुप्ता का निधन

प्रतिष्ठित व्यापारी बद्री प्रसाद एन संस के मालिक जिला व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री और कोषाध्यक्ष  कमल गुप्ता के पिता किशोरी लाल गुप्ता का आज निधन हो गया । दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपने निवास स्थान हैरिटेज होटल में अंतिम सांस ली । 

मंगलवार को  प्रातः 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से विश्वनाथ घाट को निकलेगी  

वह कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे । किशोरी लाल के तीन पुत्र और 2 बेटियां है। वह 90 वर्ष के थे, उनका जन्म 1932 में हुआ था। मंगलवार को प्रातः 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से विश्वनाथ घाट को निकलेगी। 

शोक व्यक्त किया

उनके आकस्मिक निधन पर जिला व नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारीयों, पूर्व व्यापार मंडल पदाधिकारीयों, अल्मोड़ा के समस्त व्यापारीयों व प्रदेश संगठन ने  शोक व्यक्त किया है । 

Exit mobile version