Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रत्येक जरूरतमंद के द्वार अभियान कार्यक्रम के तहत टीम हेल्पिंग हैंड की मदद से धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा टानी लटवाल गांव एवं हवालबाग ग्राम सभाओं में जरूरतमंद परिवारों को किया राशन वितरित


कोरोना काल का दौर जारी है। जिसमें लोगों को आर्थिक दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के चलते गरीबों के सामने रोजी रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जिसमें लोगों द्वारा भी जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। जिसमें विगत माह से धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा प्रत्येक जरूरतमंद के द्वारा अन्य अभियान के तहत अनेकों जरूरतमंदों परिवार के पास राशन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

प्रत्येक जरूरतमंद के द्वारा अभियान कार्यक्रम के तहतजरूरतमंद परिवारों को किया राशन वितरित-

इसी क्रम में टीम हेल्पिंग हैंड के युवा साथी जो महानगरों में राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनियों में कार्यरत हैं तथा पहाड़ के लोगों के लिये हर परिस्थिति में तैयार खड़े रहते हैं उन सभी के विशेष सौजन्य से प्रत्येक जरूरतमंद के द्वार अभियान कार्यक्रम के तहत धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा टानी लटवाल गांव एवं हवालबाग ग्राम सभाओं में अत्यंत जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया।

मंच के समन्वयकों व कार्यकर्ताओं द्वारा राशन पहुंचाने का किया जा रहा है कार्य-

मंच संयोजक विनय किरौला ने बताया कि हर घर अन्न अभियान के तहत मंच द्वारा विगत माह से अत्यंत जरूरतमंद परिवार जो राशन कार्ड से वंचित हैं अथवा कोरोनाकाल में रोजगार विहीन हो चुके हैं उन अत्यंत जरुरतमंद परिवारों को मंच के समन्वयकों व कार्यकर्ताओं द्वारा राशन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। तथा जब तक परिस्थितियां सामान्य ना हो जाये तब तक धर्मनिरपेक्ष युवा मंच हर जरूरतमंद के साथ खड़ा रहेगा।

टीम हेल्पिंग हैंड के युवा साथी का जताया आभार-

उन्होंने विशेष तौर पर टीम हेल्पिंग हैंड के युवा साथी बीना भट्ट, प्रकाश बिष्ट, अजय लटवाल, नीरज सिंगवाल, हरीश बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, पंकज रौतेला,पंकज उपाध्याय, संदीप पपनै का विशेष आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर यह लोग रहे मौजूद-

इस अवसर पर धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला,मीडिया समन्वयक मयंक पंत, मनीष भाकुनी, हवालबाग ब्लॉक समन्वयक मनोज लटवाल, पवन मुस्यूनी, सुंदर लटवाल, राजेंद्र लटवाल,मनीष भाकुनी, यश त्रिपाठी, अमित जोशी,इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version