Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस पर फलों का किया गया वितरण

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज महाराष्ट्र के राज्यपाल , उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल अल्मोड़ा में फल वितरित किए तथा कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी लंबी उम्र और दीर्घायु की कामना की गई ।

भगत सिंह कोश्यारी जी उत्तराखंड का गौरव है

इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जी उत्तराखंड का गौरव है उन्होंने एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अपनी कार्यकुशलता व कर्तव्यनिष्ठा के बल पर समाज सेवा कर महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद को सुशोभित किया है।

साधारण व्यक्तित्व के धनी है भगत सिंह कोश्यारी

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल ने कहा की साधारण व्यक्तित्व के धनी भगत सिंह कोश्यारी जी हमेशा कार्यकर्ताओं की चिंता करते हुए उनके सुख दुख में शामिल होते हैं नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा की भगत सिंह कोश्यारी जी ने अपने आपको समाज व राष्ट्र सेवा को समर्पित करते हुए उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नगर महामंत्री संजय साह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, धर्मेंद्र बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, गोविंद सिंह मटेला, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, बंसीलाल कक्कड़, राजेंद्र सिंह बिष्ट, श्याम सिंह रावत, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अर्जुन बिष्ट, चंद्रा जोशी, सुनील जोशी, आशीष गुरुरानी, पीयूष कुमार, निखिल टम्टा, प्रशांत पवार, हितेश नेगी, आनंद बोरा, आदित्य बिष्ट, मनन साह आदि उपस्थित थे ।

Exit mobile version