Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हाईकोर्ट की बेंच ऋषिकेश शिफ्ट करने का जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा ने जताया विरोध, पर्वतीय क्षेत्र के प्रति बताई साजिश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोडा में उत्तराखण्ड हाईकोर्ट नैनीताल की बैंच ऋषिकेश में स्थापित किये जाने का जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा ने विरोध जताया है।

जारी विज्ञप्ति में कहीं यह बात

अल्मोड़ा में बीते कल शुक्रवार को बार की ओर से एक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के सभी पदाधिकारी व अधिवक्ता इसका घोर विरोध करती है। साथ ही इसे पर्वतीय क्षेत्र के प्रति गहरी साजिश बताया। कहा है कि पहले बैंच और बाद में समूचे हाईकोर्ट को वहां शिफ्ट करने की साजिश की जा रही है। इसको कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले हाईकोर्ट को गौलापार हल्द्वानी तथा रामनगर के साथ ही रानीबाग एचएमटी परिसर में शिफ्ट करने की चर्चा थी। अधिवक्ता अल्मोड़ा के हवालबाग क्षेत्र को भी इसका विकल्प बताते आए थे। जिस पर कोई फैसला नहीं हो सका है। बार ने कहा है कि शिफ्ट करने की स्थिति में सरकार को स्थायी राजधानी व हाईकोर्ट को गैरसैंण में स्थापित करना चाहिए। जोकि राज्य आंदोलन की जनभावनओं के अनुकूल होगा।

जताया विरोध

जिसमें विरोध करने वालों में जिला बार अध्यक्ष महेश परिहार उपाध्यक्ष कवींद्र पंत सहित समस्त कार्यकिरण पूर्व अध्यक्ष चामू सिंह घस्याल रमेश नेगी भानू प्रकाश तिलाड़ा गिरीश चंद्र फुलारा गिरीश चंद्र पंत आरसी उपाध्याय हरेंद्र प्रताप नेगी महेश चंद्रा गजेंद्र सिहं मेहता भगवती प्रसाद पंत रोहित कार्की राजेश आर्या सुनील कुमार कृष्णा बाराकोटी संजय विद्यार्थी भगवत मेर मुरली मनोहर भट्ट विभा पांडे निर्मला तिवारी बीना नेगी सुनीता पांडे मोहन बिष्ट धनंजय साह दीपेंद्र परिहार आदि शामिल रहें।

Exit mobile version