अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। आज जिला बार एसोसिएशन चुनाव में सुबह 8 बजे से 2 बजे तक मतदान किया गया। जिसके परिणाम घोषित किए गए।
आज के चुनाव में 293 अधिवक्ता पंजीकृत थे, जिनमें 276 अधिवक्ता मतदाता सूची में थे। जिसमें 259 ने मतदान किया। जिसमें 254 वैध मत और 5 अवैध मत पड़े। जिला बार एसोसिएशन अल्मोडा़ के चुनाव में अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार ने 150 वोटों से विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जमन सिंह बिष्ट को 86, केवल सती को 21 मत मिले।
उपाध्यक्ष बने कवीन्द्र पंत, वहीं महिला उपाध्यक्ष में भावना जोशी ने मारी बाजी
कवीन्द्र पंत उपाध्यक्ष को 130 निकटतम प्रतिद्वंदी कुंदन लटवाल को 96 तथा दीवान लटवाल को 24 मत मिले।
महिला उपाध्यक्ष में भावना जोशी ने 157 वोटों से जीत हासिल की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी अमिता चौधरी को 96 मत मिले।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने गए यह प्रत्याशी
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनील ग्वाल, पल्लव घसियाल, सुनील तिवारी, रमा शंकर, विवेक तिवारी विजय रहे।
इन पदों पर चुने गए निर्विरोध प्रत्याशी
जबकी सचिव पद में दीप चंद्र जोशी, उपसचिव प्रेम आर्य, कोषाध्यक्ष पद में रोहित बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, संप्रेक्षक चंदन बगड़वाल, कोषाध्यक्ष पद पर दवली दस्पा निर्विरोध चुन गए।
मौजूद रहे
इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।