Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन चुनाव, गजेंद्र मेहरा बनें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कुंदन लटवाल ने दर्ज की जीत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है।

नई कार्यकारिणी का गठन

बीते कल बुधवार को मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया हुई। ठीक नौ बजे मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। बार एसोसिएशन में 305 अधिवक्ता पंजीकृत थे। 273 अधिवक्ताओं ने मतदान में भागीदारी की। 
📌📌जिसमें अध्यक्ष पद पर गजेंद्र मेहरा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कविंद्र पंत को हराकर जीत दर्ज की। 📌📌📌गजेंद्र मेहता को 198 तो कविंद्र को 71 मत मिले। चार मत अवैध हुए। गजेंद्र ने 127 मतों से जीत दर्ज की।
📌📌वहीं उपाध्यक्ष पद पर कुंदन लटवाल ने हरीश लोहुमी को 30 मतों से हराया। कुंदन को 148 तो हरीश को 118 मत मिले। सात मत अवैध रहे।
📌📌वहीं कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। वहीं, महिला उपाध्यक्ष में विभा पाण्डे, सचिव में विनोद फुलारा, उपसचिव में चंदन बगडवाल, कोषाध्यक्ष में रमाशंकर नैनवाल, संप्रेक्षक में नवल जोशी, पुस्तकालय अध्यक्ष में शंकर कुमार और कोषाध्यक्ष में भोला शंकर जोशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
📌📌देर शाम नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Exit mobile version