Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले के मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी का ऊधमसिंह नगर में स्थानांतरण, दी गई भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी का स्थानांतरण हो गया है। उनका स्थानांतरण इसी पद पर ऊधमसिंह नगर के लिए हुआ है।

दी गई विदाई

जानकारी के अनुसार इस मौके पर विकास भवन सभागार में शुक्रवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी का स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई दी गई। समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सीडीओ ने जिले में अपने कार्यकाल को एक सुखद अनुभव बताते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता का सहयोग के लिए आभार जताया। दिवेश शाशनी ने नौ सितंबर 2024 में अल्मोड़ा जिले में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था।

संभाला कार्यभार

पीसीएस अधिकारी रामनजी शरण शर्मा को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने आज अपना पदभार ग्रहण किया है।

Exit mobile version