Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला कांग्रेस कमेटी ने नगरपालिका चुनाव के लिए तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा नगरपालिका अल्मोड़ा के चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है।

बनाई ठोस रणनीति

साथ ही नगरपालिका चुनाव के लिए ठोस रणनीति बनाई गई। जिससे पुनः अल्मोड़ा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके। इसके लिए संभावित उम्मीदवार ने अपने आवेदन जिला अध्यक्ष के पास दिए है और अध्यक्ष पद के लिए अभी तक 14 लोगो ने अपनी दावेदारी पेश की है।

अध्यक्ष पद के लिए जिन्होंने अपनी दावेदारी पेश की है उनके नाम निम्न है

राजेंद्र तिवारी निवर्तमान सभासद, डॉ मनोज कुमार जोशी जिला उपाध्यक्ष, त्रिलोचन जोशी जिला महामंत्री संगठन,मनोज सनवाल जिला उपाध्यक्ष,दीपक कुमार जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस,किशन लाल जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,महेश आर्या प्रदेश सचिव सेवादल, राधा बिष्ट जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस,गीता मेहरा जिला महामंत्री कांग्रेस,शोभा जोशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष,लता तिवारी प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस,लीला जोशी पूर्व सदस्य उपभोक्ता फोरम ,रजनी टम्टा प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस,मनोज वर्मा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ है।

Exit mobile version