Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की ओर से शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित, एनपीए में कमी लाने और बैंक के लाभ में वृद्धि करने के निर्देश

जिला सहकारी बैंक की ओर से शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वित्तीय वर्ष-2023-24 के लिये बैकों को आवंटित लक्ष्यों की शाखावार समीक्षा की गई।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में 526 कर्मचारियों को 8513.01 लाख रुपये वितरित किये गये

      बैंक सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष ललित मोहन सिंह लटवाल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 526 कर्मचारियों को 8513.01 लाख रुपये वितरित किये गये। बताया कि बैंक का ग्रास एनपीए अंतिम वित्तीय वर्ष की तुलना में कम होकर चार प्रतिशत हो गया है और नेट एनपीए शून्य प्रतिशत रहा। जिस पर बैंक की ओर से मोबाईल, इंटरनेट बैकिंग के लिये आवेदन किया गया है। बैठक के दौरान अधिक से अधिक एनपीए खातों की वसूली करने पैक्स कम्प्यूटरीकरण के बाद ऑडिट, रिकॉन्सिलेशन कराने के निर्देश दिये गये।महाप्रबंधक मनोहर सिंह भंडारी ने दिये गये लक्ष्यों के अनुरूप ऋण वितरण करने, निक्षेपों में वृद्धि करने, एनपीए में कमी लाने और बैंक के लाभ में वृद्धि करने के लिये शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया।

बैठक में मौजूद रहे

उपमहाप्रबंधक जीवन पंत, डीएस नपलच्याल, भूपेंद्र बिष्ट, पंकज जोशी, महेंद्र सिंह कनवाल, नरेंद्र प्रसाद, कवींद्र सिंह, मनोज पांडे, अरविंद बिजलवाण, नीरज बिष्ट, पूर्णिमा धपोला, अष्ठा सिजवाली, स्नेहा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version