Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए यह जरूरी निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कल लोकसभा चुनाव है। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर आज गुरूवार को‌ जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

दिए यह जरूरी निर्देश

इस मौके पर   जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने कहा कि आज होने वाले मतदान दिवस पर सभी गतिविधियों पर खास नजर रखी जाए। उन्होंने वेब कास्टिंग कंट्रोल रूम के प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी कैमरों की निगरानी की जाए। नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए संबंधितों को कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्बाध रूप से संचालित हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने पोल डे मॉनिटर सिस्टम को भी सुचारू रूप से संचालित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए।

रहें मौजूद

इस निरीक्षण के दौरान सीडीओ आकांक्षा कोंडे, एडीएम सीएस मर्तोलिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version