Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए जिला उद्योग केंद्र ने आमंत्रित किए आवेदन, देंगे अधिक जानकारी

अल्मोड़ा: जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला उद्योग केंद्र ने पहल की है।

दी यह जानकारी

इस संबंध में जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक शुभम सिंह तोमर ने जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत ‘जिला योजना’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में तीन साप्ताहिक उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न ट्रेड्स में कौशल विकास किया जाएगा। विभाग ने इस कार्य को संपन्न कराने के लिए जिले की इच्छुक और पात्र संस्थाओं से आवेदन मांगे हैं। विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से 07 कार्य दिवस के भीतर संस्थाओं को अपने आवेदन पत्र जमा करने होंगे। संस्थाओं को अपने प्रमाण-पत्रों और आवश्यक संलग्नकों के साथ जिला उद्योग केंद्र के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आवंटन विभाग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क

प्रबंधक शुभम सिंह तोमर ने बताया कि इच्छुक संस्थाएं किसी भी कार्यदिवस में अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नंबर 05962-298374 पर संपर्क कर सकती हैं।

Exit mobile version