Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज से अंडर 17 बालकों की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल बुधवार से अंडर 17 बालकों की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

प्रतियोगिता का आयोजन

जानकारी के अनुसार इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर अंडर 17 बालकों की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आज 17 व 18 जून को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में होगी। यह प्रतियोगिता खेल निदेशालय व जिला प्रशासन के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय की ओर से हो रही है।

Exit mobile version