Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले में पहली बार जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी अल्मोड़ा पैक्स 2023 का आयोजन, यह है‌ पूरा कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज़ादी अमृत महोत्सव के तहत डाक परिवार की ओर से अल्मोड़ा जिले में प्रथम बार जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी अल्मोड़ा पैक्स 2023 आयोजित की जा रहीं हैं।

प्रदर्शनी का आयोजन

जो दिनांक 04.11.2023 को प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा। जिसमें इस समारोह का उद्घाटन कुलपति, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा प्रो० (डॉ०) सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा किया जाएगा। जो अमिताभ खर्कवाल, चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखण्ड परिमण्डल, देहरादून, अनसूया प्रसाद, निदेशक डाक सेवाएं, उत्तराखण्ड परिमण्डल, देहरादून की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम स्थल-भगवती पैलेस, अल्मोड़ा है।

दिनांक 04 नवम्बर, 2023 (शनिवार)

10:00 बजे – आमंत्रित अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आगमन
10:05 बजे – मुख्य अतिथि का आगमन
10:10 बजे से 10:12 बजे – डाक अधीक्षक द्वारा स्वागत उद्बोधन मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों का सम्बोधन एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन
10:12 बजे से 10:20 बजे स्पेशल कवर जारी करना
10:40 बजे जलपान
01:00 बजे से फिलेटली पर सेमिनार का आयोजन

दिनांक 05 नवम्बर, 2023 (रविवार)

10:00 बजे से 11:00 बजे – फिलेटलिस्टों द्वारा संबोधन
11:00 बजे से 12:00 बजे – “सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा” विषय पर स्टाम्प डिजाइन प्रतियोगिता
12:00 बजे से 12:30 बजे – फिलेटली पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
12:30 बजे से 01:30 बजे – निबंध लेखन प्रतियोगिता
04:00 बजे – पुरस्कार वितरण समारोह
05:00 बजे से 05:15 बजे तक – धन्यवाद ज्ञापन (अधीक्षक डाकघर, अल्मोड़ा मण्डल, अल्मोड़ा)
05:15 बजे – समापन समारोह एवं जलपान

Exit mobile version