Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन: खिलाड़ियों ने जीते 59 स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय टीम का हुआ चयन

​अल्मोड़ा: स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका समापन हो गया है।

प्रतियोगिता का समापन

इस प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर कुल 59 स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित की गई थी, जिसमें द्वाराहाट, अल्मोड़ा, चौखुटिया और रानीखेत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन के साथ ही आगामी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए अल्मोड़ा की जिला टीम का चयन भी कर लिया गया है।

​राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप

इसी बीच देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता) में भी अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए कुल 6 पदक हासिल किए। नेहा भाकुनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। ​निया बिष्ट, रिया कुवार्बी, कल्पिता चौहान और प्रथम बजेठा ने रजत पदक जीता। ​आरोही मेहता ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता।

Exit mobile version