Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 18 व 19 नवम्बर को होगी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में कल 18 व 19 नवम्बर को जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता होनी है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार इस संबंध में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूरे होने पर जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता होनी है। जिसमें बालक व बालिका वर्ग की सब जूनियर व कैडट ताइक्वांडो प्रतियोगिता 18 व 19 नवम्बर को स्टेडियम में होगी। बताया कि इसके तहत ही ओपन व जूनियर बालक और बालिकाओं की क्रॉस कंट्री 18 नवम्बर को होगी।

Exit mobile version