Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज जिला स्तरीय ताइक्वांडो सब जूनियर प्रतियोगिता, यह खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को जिला स्तरीय ताइक्वांडो सब जूनियर प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस संबंध में ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय ताइक्वांडो सब जूनियर प्रतियोगिता आज 12 नवंबर को हेमवती नंदन बहुगुणा खेल स्टेडियम में होगी। बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 साल तक के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। चयनित जिला स्तरीय ताइक्वांडो सब जूनियर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 15 नवंबर को आयोजित होगी। जो हल्द्वानी में होगी।

Exit mobile version