Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इस दिन से होगा जनपद स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन, इच्छुक प्रतिभागी करें पंजीकरण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जनपद स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार यह आयोजन 19 और 20 जुलाई को नगर के एक होटल में किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर से लेकर सीनियर सी वर्ग तक के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस संबंध में सचिव डॉ. गिरीश सिंह अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक प्रतिभागी किसी भी दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होटल में पंजीकरण कर सकते हैं।

Exit mobile version