Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 25 सूत्रीय कार्यक्रमों में पिछड़ने वाले विभागों पर जिलाधिकारी सख्त, कहा- जनपद की रैंकिंग को सर्वोच्च बनाने के लिए जुटें अधिकारी

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद में संचालित 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

बैठक का आयोजन

इस संबंध में आज शनिवार को विकासभवन में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता के आधार पर ही जनपद की रैंकिंग तय होती है, जिसे सर्वोच्च बनाए रखना सभी अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने कम प्रगति वाले विभागों को विशेष रूप से निर्देश दिए कि वे तत्काल सुधारात्मक कदम उठाएं ताकि निर्धारित समयावधि के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके।

रहे मौजूद

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह और अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version