Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी विनीत तोमर ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन सिविल सर्विस चयन ट्रायल का किया शुभारंभ

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय बैडमिंटन सिविल सर्विस चयन ट्रायल का शुभारंभ आज जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा किया गया।

सभी प्रतिभागी खेल भावना का ख्याल रखते हुए करें अच्छा प्रदर्शन -डीएम

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम पहुंचकर सर्वप्रथम सभी खेल प्रतिभागियों से परिचय लिया तथा सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना का ख्याल रखते हुए अपना अच्छा प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि जीत व्यक्ति विशेष की न होकर अच्छे प्रदर्शन की होनी चाहिए।

उपस्थित रहे

इस दौरान जिला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल समेत अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Exit mobile version