Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला योजना समिति निर्वाचन 2026: डीएम ने मतदान केंद्रों की सूची जारी की, जानें कहां होगा आपका केंद्र

अल्मोड़ा: जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने नगर निकाय व जिला पंचायत क्षेत्रों से संबंधित मतदान केंद्रों और स्थलों की सूची जारी कर दी है।

सूची जारी

जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए क्षेत्रों के अनुसार मतदान स्थल और मतदाताओं की संख्या तय कर दी गई है।
•  ​नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र, अल्मोड़ा: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के लिए जिला पंचायत कार्यालय भवन, कक्ष संख्या-1 (अल्मोड़ा) को मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान स्थल से संबंधित कुल मतदाताओं की संख्या 40 है।
•  ​नगर निकाय निर्वाचन क्षेत्र, द्वाराहाट: इस क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वाराहाट, नगर पंचायत द्वाराहाट, नगर पंचायत भिकियासैंण और नगर पंचायत चौखुटिया को शामिल किया गया है। इनके लिए नगर पालिका परिषद द्वाराहाट सभागार कक्ष को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 19 है।
•  ​जिला पंचायत क्षेत्र, अल्मोड़ा: संपूर्ण जिला पंचायत क्षेत्र के लिए जिला पंचायत सभागार, अल्मोड़ा को मतदान केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कुल मतदाताओं की संख्या 45 है।

Exit mobile version