अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड व पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र के निर्देशानुसार एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के पश्चात जनपद में वृहद चेकिंग, सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
किया जा रहा जागरूक
जिस क्रम में आज दिनांक 11.11.2025 को समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यो/जनपदों से आने वाले मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही होटलों,बाहरी राज्यों से निवासरत लोगों का सत्यापन, फड़/फेड़ी/कबाड़ की दुकानों की सघन चेकिंग की जा रही है। होटल संचालकों व स्थानीय लोगों को संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरुक किया जा रहा है।