Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बनाये जाने पर भाजयुमों जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने प्रदेश,एवम राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट के नेतृत्व मे अल्मोड़ा नगर मे उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को बनाये जाने पर प्रदेश,एवम राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया एवम मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया।

2022 में प्रदेश में हमारी सरकार दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  सुनील बिष्ट ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र नेता के रूप में कार्य किया, उसके बाद भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखण्ड के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे , निश्चित रूप से आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी के मुख्यमंत्री बनने से युवाओं में जोश बढ़ेगा और 2022 में प्रदेश में हमारी सरकार दोबारा बनेगी ।

इस अवसर पर यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला महामंत्री सौरभ वर्मा,विभाग सयोजक मनीष सिंह बिष्ट, नगर अध्य्क्ष अर्जुन बिष्ट जिला उपाध्यक्ष अमित बिष्ट ,कैलाश गुरानी, अजय वर्मा,पंकज वर्मा,प्रकाश बिष्ट,अक्खु वर्मा,राजू बिष्ट,विनोद लटवाल,हरीश बिष्ट,दीक्षित जोशी,पीयूष कुमार,मनीष कनवाल,मनन साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Exit mobile version