Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला महिला अस्पताल का 15 करोड़ रुपए की लागत से होगा नवनिर्माण, सुविधाओं का होगा विस्तार

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। जर्जर महिला अस्पताल भवन के कायाकल्प होने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य विभाग जल्द इसका नवनिर्माण करेगा। इससे अस्पताल की ओटी सहित अन्य कक्षों में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को होने वाली असुविधाओं से मुक्ति मिल सकेगी।

अस्पताल के नवनिर्माण के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

अस्पताल के नवनिर्माण पर 15 करोड़ रुपये खर्च होगा, जिसकी प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है।
अल्मोड़ा में महिला अस्पताल का आजादी से पूर्व वर्ष 1927 में निर्माण हुआ। वर्तमान में यह भवन पुराना होने से जर्जर हो चुका है। स्थिति यह हैं कि छत खराब होने से बारिश में ओटी सहित अन्य कक्षों में पानी टपकता रहता है, जिससे चिकित्सकों के लिए ऑपरेशन करने भी मुश्किल हो रहे हैं। अब मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को इस गंभीर समस्या से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जल्द ही इसका नवनिर्माण होगा, जिसके लिए आगणन तैयार किया गया है। 15 करोड़ रुपये से इसके नवनिर्माण की योजना है। अस्पताल के नवनिर्माण के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार भी हो सकेगा।

उपचार को पहुंचने वाली महिलाओं के लिए बैठने की होगी उचित व्यवस्था

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महिला अस्पताल के नए भवन के साथ ही आधुनिक ओटी का निर्माण होगा। वहीं यहां उपचार को पहुंचने वाली महिलाओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था होगी। वर्तमान में हाल यह है कि यहां पहुंचने वाली महिलाएं बरामदे में बैठकर उपचार के लिए अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। उनके बैठने के लिए अस्पताल परिसर में न तो पर्याप्त जगह है और ना ही कुर्सियां।

महिला अस्पताल का 15 करोड़ से होना है नवनिर्माण जेई

राजीव राणा, जेई, स्वास्थ्य विभाग, अल्मोड़ा ने बताया कि महिला अस्पताल का 15 करोड़ से नवनिर्माण होना है जिसका आगणन तैयार किया है। इसके कायाकल्प के साथ ही यहां सुविधाओं का भी विस्तार होगा।

Exit mobile version