Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 12 अक्टूबर को VIP भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत वाहनों के आवागमन के लिए डायवर्जन प्लान लागू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक- 12.10.2023 को जनपद के जागेश्वर धाम में वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद में वाहनों के आवागमन हेतु डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।

जिसमें डायवर्जन प्लान दिनांक 11.10.2023 की रात्रि 11:55 बजे से लागू होगा, जो वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान निम्नवत है

1-हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को जाने वाले समस्त चारपहिया/दोपहिया वाहन भीमताल-खुटानी- शहरफाटक-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सुवाखान होते हुए जायेंगे।

2-नैनीताल से पिथौरागढ़ को जाने वाले समस्त चारपहिया/दोपहिया वाहन भवाली-खुटानी- शहरफाटक-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सुवाखान होते हुए जायेंगे।

3-पिथौरागढ़ से हल्द्वानी/नैनीताल को जाने वाले समस्त चारपहिया/दोपहिया वाहन सुवाखान- लमगड़ा छड़ौजा तिराहा- शहरफाटक-खुटानी-भीमताल होते हुए जायेंगे।

4-अल्मोड़ा/रानीखेत से पिथौरागढ़ को जाने वाले समस्त चारपहिया/दोपहिया वाहन सिकुड़ा बैण्ड-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सुवाखान होते हुए जायेंगे।

5-पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा आने वाले समस्त चारपहिया/दोपहिया वाहन सुवाखान-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सिकुड़ा बैण्ड होते हुए आयेंगे।

6-धौलछीना/बाड़ेछीना/पेटशाल से पिथौरागढ़ को जाने वाले समस्त चारपहिया/दोपहिया वाहन बाड़ेछीना तिराहा-पेटशाल- बमनस्वाल- सुवाखान होते हुए जायेंगे।

7-हल्द्वानी /नैनीताल से अल्मोड़ा/बागेश्वर/ताकुला/कौसानी को जाने वाले समस्त चारपहिया/दोपहिया वाहन पूर्व की तरह आवागमन करेंगे।

Exit mobile version