Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: संभागीय परिवहन विभाग ने टैक्स जमा नहीं करने पर 800 वाहन स्वामियों को भेजा नोटिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में संभागीय परिवहन विभाग ने टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन चालकों के लिए सख्त रूख अपनाकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इतने वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा

जिस पर विभाग ने 1237 डिफाल्टरों की सूची तैयार की है। इसमें से 800 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इनके खिलाफ नोटिस भेजने की कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के मुताबिक मोटर वाहन टैक्स नहीं देने वाले वाहन स्वामियों को दो नोटिस जारी किए जाते हैं। इसके बाद वसूली का पत्र भेजा जाएगा।

दी चेतावनी

साथ ही तय समय पर टैक्स जमा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Exit mobile version