Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीएम व एसएसपी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत स्ट्रांग रुम/मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 27.07.2025 को जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय व एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत भिकियासैंण स्ट्रांग रुम/मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

दिए यह निर्देश

इस दौरान स्ट्रांग रुम/मतगणना स्थलों पर की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं व सीसीटीवी कैमरे,आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

रहें मौजूद

इस मौके पर निरीक्षण के दौरान एडीएम चन्द्र सिंह मर्तोलिया,अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, एसडीएम भिकियासैंण,सीओ रानीखेत विमल प्रसाद,निरीक्षक सुशील कुमार थानाध्यक्ष भतरौजखान,निरीक्षक भुवन जोशी,एसओजी प्रभारी व जिला प्रशासन / पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Exit mobile version