Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीएम व एसएसपी द्वारा रानीखेत विधानसभा का भ्रमण कर मतदान सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस मुस्तैद है व सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसलिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा सुश्री वंदना सिंह व एसएसपी अल्मोड़ा डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा रानीखेत विधानसभा का भ्रमण कर आगामी चुनाव के दृष्टिगत मतदान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया  व  मतदान बूथों का  निरीक्षण किया गया ।

बाहरी वाहनों को पूरी सर्तकता से चैक करने के निर्देश दिये गये

आज दिनांक 20.01.2022 को आगामी चुनाव के दृष्टिगत मतदान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए रानीखेत के सोनी बूथ सहित अन्य  आसपास मतदान बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अफसरों को बूथों पर पर्याप्त रोशनी, पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसएसपी द्वारा कर्मियों से पूरी मुस्तैदी से काम करने एवं बाहरी वाहनों को पूरी सर्तकता से चैक करने के निर्देश दिये गये।

Exit mobile version