Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जीआईसी मजखाली को डीएम अंशुल सिंह ने दी सौगात, इतने लाख से बनेगा हाईटेक शौचालय, जीर्णोद्धार के दिए निर्देश

अल्मोड़ा: जिले के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर और आधारभूत सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज बुधवार को राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज (जीआईसी), मजखाली का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण

इस दौरान उन्होंने विद्यालय में सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी ने परिसर में हाईटेक शौचालय निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में कतई देरी न की जाए और काम शीघ्र शुरू कराया जाए। साथ ही मौजूदा शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षाओं में गए और शिक्षण व्यवस्था, छात्र संख्या व उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी लसाथ ही, ‘उदीयमान खिलाड़ी योजना’ के तहत प्रशिक्षण ले रहे युवा एथलीटों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।


​मध्याह्न भोजन के लिए बनेगा शेड

​विद्यार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने मध्याह्न भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों के आराम से बैठकर भोजन करने के लिए नया शेड तैयार किया जाए। परिसर में पर्याप्त फर्नीचर की तत्काल व्यवस्था की जाए ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में भोजन कर सकें।

जर्जर भवनों का होगा कायाकल्प

​विद्यालय के भवनों की स्थिति का अवलोकन करते हुए डीएम ने क्षतिग्रस्त और जर्जर कक्षाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा मद से बजट जुटाकर तत्काल विस्तृत आगणन तैयार किया जाए। इसके अलावा, विद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिहाज से चारों तरफ फेंसिंग (घेराबंदी) कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।


​ रहे मौजूद

इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, तहसीलदार दीपिका आर्या सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version