Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण पर पंहुचे डीएम अंशुल सिंह, परखी व्यवस्थाएं, दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के नवनियुक्त डीएम अंशुल सिंह ने बीते कल शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

इसी क्रम में आज शनिवार को डीएम अंशुल सिंह ने सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के संचालन और मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल के बारे में विभिन्न जानकारियां कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ, फैकल्टी, अध्ययनरत स्टूडेंट, बेस अस्पताल की ओपीडी आदि के बारे में विस्तृत जानकारियां ली।

दिए यह निर्देश

इसके साथ ही डीएम ने प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ. सीपी भैसोड़ा को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बेस अस्पताल में ओपीडी के कार्य निर्धारित समय पर नियत रहे। कहा कि ओपीडी बढ़ाने पर फोकस किया जाए। लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि संसाधनों का शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। वहीं, उन्होंने मेडिकल कॉलेज में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने को लेकर अधिकारियों को निर्देश किया।‌ स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रहें मौजूद

इस मौके पर एसडीएम सदर संजय कुमार समेत मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मौजूद रहे।

Exit mobile version