Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सड़क मरम्मत में लापरवाही पर डीएम अंशुल सिंह का सख्त रुख, अब प्रतिदिन तय होगा लक्ष्य, फोटो-वीडियो से होगी दैनिक मॉनिटरिंग

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को सड़कवार कार्ययोजना तैयार कर दिनवार लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।
​
बैठक का आयोजन

जास पर बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की 123, लोक निर्माण विभाग (PWD) की 67 सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) की सड़कों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मरम्मत कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने की हिदायत दी। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन किए गए मरम्मत कार्यों की रिपोर्ट फोटो और वीडियो प्रमाण के साथ सौंपनी होगी, जिससे जिला स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी की जा सके।

​पैचवर्क के साथ सील कोट अनिवार्य

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्पष्ट किया कि केवल गड्ढे भरना काफी नहीं है। सड़कों पर पैचवर्क के साथ-साथ सील कोट का कार्य भी अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि मरम्मत टिकाऊ रहे और सड़क की सतह लंबे समय तक बेहतर बनी रहे। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
​
रहें उपस्थित

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

Exit mobile version