Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नालों पर अतिक्रमण देख भड़के डीएम, जल निकासी सुधारने और कूड़ा फेंकने वालों पर दिए सख्ती के निर्देश




अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में मानसून से पूर्व शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार को खत्याड़ी क्षेत्र का सघन स्थलीय निरीक्षण किया।


दिए यह निर्देश


इस निरीक्षण के दौरान नालों में अतिक्रमण और गंदगी देख जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सुधारात्मक खत्याड़ी क्षेत्र में जल निकासी की स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नालों पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए।

जल निकासी तंत्र को बाधित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।‌ नालों में कूड़ा-करकट डालने वालों पर निगरानी रखी जाए और इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही नालों के लिए प्राकृतिक आधारित वाटर ट्रीटमेंट (शोधन) योजना प्रस्तावित की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य नदियों में जाने वाली गंदगी को प्राकृतिक तरीके से रोकना है, ताकि शुद्ध जल ही नदियों तक पहुंचे।


​रहें मौजूद


​निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि नालों की सफाई और मरम्मत का कार्य समय सीमा के भीतर पूरा हो जाना चाहिए ताकि स्थानीय निवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Exit mobile version