Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीएम ने विद्यालय के भूमि हस्तांतरण पर चर्चा करते हुए पत्राचार करने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की विद्यालय सभागार में बैठक आयोजित हुई।

दिए यह निर्देश

जिसमें डीएम और समिति के अध्यक्ष विनीत तोमर ने जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के भूमि हस्तांतरण पर चर्चा करते हुए पत्राचार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने पीएम श्री फंड के तहत विद्यालय में किए जाने वाले कार्यों जिसमें विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त पेयजल सुविधा की व्यवस्था, खेल मैदान के चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण, विद्यालय भवन और कक्षाओं का मरम्मत कार्य, विद्यालय के लिए कंप्यूटर सिस्टम, वाटर कूलर और वाटर आरओ का वार्षिक रखरखाव, असेंबली स्टेज के लिए फाइबर शेड बनाए जाने की सहमति दी।

इस संबंध में दी जानकारी

इसके अलावा ज्ञउन्होंने असेंबली स्टेज और खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य मीना राणा ने विद्यालय में कराए जा रहे शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी।

यह लोग रहें उपस्थित

बैठक में वीपीकेएएस के निदेशक डाॅ. लक्ष्मीकांत, कमांडेंट आईटीबीपी अनिल बिष्ट, उप प्रधानाचार्य डी राम, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आरसी पंत आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version