Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: SIR के संबंध में डीएम ने की बैठक, कहा- विधानसभा वार और बूथ लेवल पर होगी बीएलए की नियुक्ति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज गुरूवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने‌ एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के संबंध में एक बैठक की।

की यह चर्चा

जिसमें इस बैठक में बीएलए की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी दिनों में एसआईआर का कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य को कुशलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए सभी बूथों में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) नियुक्त किए जा चुके हैं। कहा कि सभी राजनैतिक दल भी अपने अपने प्रतिनिधि को बीएलए के रूप में नामित करें, जिससे आपसी समन्वय कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को दक्षता के साथ संपादित किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि सभी राजनैतिक दलों के द्वारा दो प्रकार के बीएलए नियुक्त किए जाएंगे। जिसमें बीएलए प्रथम विधानसभा वार नामित किए जाएंगे और बीएलए द्वितीय प्रत्येक बूथ के लिए नामित किए जाने हैं। यह बूथ लेवल एजेंट एसआईआर के दौरान अपनी आपत्तियों एवं शिकायतों को बीएलओ को अवगत कराते हुए उनका निस्तारण करने का कार्य कर सकेंगे।

रहें मौजूद

इस बैठक में एडीएम युक्ता मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत रावत आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version