Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गेवाड़ विकास समिति एवं गोदी – खिडा – तड़गताल संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक, सुनी समस्याएं, दिया यह आश्वासन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बीते‌ कल मंगलवार को चौखुटिया विकासखंड सभागार में पहुंचकर गेवाड़ विकास समिति एवं गोदी – खिडा – तड़गताल संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

सुनी जनसमस्याएं

जिसमें जिलाधिकारी ने संघर्षरत लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही समाधान का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज यहां लगभग सभी विभागों के अधिकारी आए हैं, इसलिए मौके पर निस्तारित होने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा जो समस्याएं शासन स्तर की हैं उनको शीघ्र ही शासन को अग्रसारित कर उनका निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।

कहीं यह बात

इस दौरान समितियों द्वारा अपने क्षेत्र की सड़कों, सिंचाई, स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच समेत आदि मांगे क्षेत्र के लोगों ने बताई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही खनन न्यास के माध्यम से जनपद में 316 शिक्षकों की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन की जिन योजनाओं में आरोप लगे हैं उनकी जांच कराई जाएगी ।

रहें उपस्थित

इस दौरान विधायक द्वाराहाट मदन बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज, तहसीलदार तितिक्षा जोशी समेत अन्य विभागों के अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहें।

Exit mobile version