Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीएम ने जिला और राज्य योजना की प्रगति समीक्षा बैठक की, दिए यह आवश्यक निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला और राज्य योजना की गुरुवार को प्रगति समीक्षा बैठक हुई।

जिलाधिकारी ने दिए यह निर्देश

जिसमें कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम की समीक्षा की। जिस पर उन्होंने जिन अधिकारियों को जो ग्राम पंचायतें निरीक्षण, भ्रमण के लिये आवंटित की गई हैं, उनका निरीक्षण, भ्रमण नियमित रूप से करने, उसकी रिपोर्ट भी समय उपलब्ध कराने, मुख्यमंत्री घोषणाओं में जो कार्य अपूर्ण है, उन कार्यों में तेजी से कार्य करने के साथ ही जिन घोषणाओं में कार्य किया जाना संभव न हो तो संबंधित घोषणा के विलोपन के लिये शासन से पत्राचार किये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि जो अधिकारी इस कार्य में शिथिलता बरतेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही अवमुक्त धनराशि को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता के साथ व्यय करना सुनिश्चित करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

बैठक में रहें मौजूद

इस बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version