Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीएम ने सोमेश्वर में विभिन्न गांवों के लोगों की सुनी समस्याएं, ग्रामीणों की समस्याओं के जल्द निस्तारण के अधिकारियों को दिए निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले के सोमेश्वर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रशासन की टीम ने वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सोमेश्वर तहसील स्थित एड्योदेव मंदिर में पहुंचकर डीएम वंदना ने पूजा अर्चना की। वहीं मंदिर में धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से वहां पर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी वंदना ने दक्षिणी कैलाश आश्रम में योगशाला, ध्यान केंद्र, संपर्क मार्ग आदि के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने एड्योदेव गांव में पानी की समस्या की जानकारी मिलते ही इसके समाधान के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग के तहत प्रस्ताव बनाकर देने की बात कही। इस दौरान विभिन्न गांवों के लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या सहित पेंशन, आधार कार्ड आदि बनाने में आ रही समस्याओं का समाधान करने की मांग जिलाधिकारी से की। जिस पर जिलाधिकारी वंदना ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Exit mobile version