Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीएम ने दो वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच के दिए आदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने  अलग-अलग स्थानों पर हुईं दो वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

अलग-अलग स्थानों पर हुईं दो वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

उन्होंने बताया कि 18 जनवरी 2024 को तहसील स्याल्दे के अंतर्गत वल्मरा-तामाढौन में पिकअप वाहन संख्या यूके 03 सीए 1820 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस घटना में वाहन में सवार दो लोगों की मौत हुई थी। इस घटना की जांच के लिए एसडीएम भिकियासैंण को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इसी दिन नगर के जाखनदेवी में बाइक संख्या यूके-01सी-2519 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, इसमें चालक की मौत हो गई थी। इस घटना की जांच की जिम्मेदारी एसडीएम सदर को दी गई है।

15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें

डीएम ने दोनों अधिकारियों से 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

Exit mobile version