अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।
ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी कैमरों, डबल लॉक सिस्टम तथा प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था तथा रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा विवरण रजिस्टर में अंकित किया जाए तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर तहसीलदार ज्योति धपवाल , भरत सिंह रावत , राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।