Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीएम व एसएसपी व मतगणना प्रेक्षकों ने मतगणना हेतु की गई तैयारियों का किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 की मतगणना हेतु की गई तैयारियों का निरीक्षण आज जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा एवं भारत निर्वाचन आयोग से आए मतगणना प्रेक्षकों ने आईटीआई फलसीमा पहुंचकर किया।

दिए यह दिशा निर्देश

इस दौरान उन्होंने मीडिया सेंटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, टेबल व्यवस्था,  साफ सफाई आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कल प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के लिए 12 – 12 टेबल लगाई गई हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट की गणना भी अल्मोड़ा मतगणना केंद्र में ही होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना पास के किसी को भी मतगणना परिसर में नहीं जाने दिया जाएगा। साथ ही मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

रहें उपस्थित

इस दौरान मतगणना प्रेक्षक तेजू सिंह पवार, सुधीर बारा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, डीआईओ एनआईसी संजीव सहारन समेत अन्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version