Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर पालिका अल्मोड़ा के प्रशासक होंगे डीएम, संभाली जिम्मेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर पालिका अल्मोड़ा के प्रशासक डीएम विनीत तोमर होंगे।

प्रशासक के तौर पर संभाली जिम्मेदारी

प्रक्रिया के तहत शनिवार को जिलाधिकारी विनीत तोमर ने प्रशासक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके अलावा डीएम विनीत तोमर के प्रभारी की जिम्मेदारी एसडीएम सदर निभाएंगे। इसके अलावा चिनियानौला नगर पालिका, द्वाराहाट व भिकियासैंण नगर पंचायत की जिम्मेदारी एसडीएम पर होगी।

नगरपालिका और दो पंचायतों में अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा

दरअसल जिले की दो नगरपालिका और दो पंचायतों में अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। इसके तहत अल्मोड़ा नगरपालिका के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और 13 सभासदों ने कार्यभार छोड़ दिया है।

Exit mobile version