अल्मोड़ा: मोहान रेंज में हाल ही में पकड़े गए संदिग्ध बाघ की पहचान के लिए वन विभाग ने फॉरेंसिक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
भेजे बाघ के सैंपल
इसके लिए विभाग ने बाघ के बाल और लार के सैंपल ले लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) देहरादून भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि महिला को मौत के घाट उतारने वाला यही बाघ है या कोई और है। वन अधिकारियों के अनुसार, यदि देहरादून संस्थान की डीएनए रिपोर्ट में घटना स्थल से मिले साक्ष्यों का इस बाघ के सैंपल से मिलान हो जाता है, तो इसे आदमखोर घोषित कर ताउम्र रेस्क्यू सेंटर के बाड़े में कैद रखा जाएगा। हालांकि, यदि सैंपल का मिलान नहीं होता है, तो बाघ को वापस उसके प्राकृतिक जंगल में छोड़ दिया जाएगा। तब तक बाघ रामनगर स्थित ढेला रेस्क्यू सेंटर में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रहेगा।