Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इन मांगों को लेकर डॉक्टरों ने  देहरादून में किया प्रदर्शन, मरीज हुए परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला‌ अस्पताल और रानीखेत अस्पताल के डॉक्टर शुक्रवार को प्रदर्शन को देहरादून चले गए।

चिकित्सकों का प्रदर्शन

जिससे यहां अस्पताल में मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार जिला असपताल और रानीखेत के अस्पताल से कुल आठ डॉक्टर गए। प्रांतीय चिकित्सा सेव संघ के आह्वान पर शुक्रवार को डॉक्टरों ने देहरादून में प्रदर्शन किया। जिसमे उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र में सेवा दे रहे डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर 50 फीसदी अतिरिक्त वेतन, सुगम-दुर्गम क्षेत्र के निर्धारण को फिर से व्यवहारिक रूप से निर्धारित करने, एसडीएसीपी योजना को लागू करने की मांग की है‌।

Exit mobile version