Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डाॅ शिवानी शाह का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा एडम्स निवासी डाॅ शिवानी साह का चयन लोक सेवा आयोग से असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है।

क्षेत्र व‌ परिवार में खुशी की लहर

विदित हो कि डाॅ शिवानी ने वाणिज्य विषय में पी एच डी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इससे पहले वे एम0काम0 और एम0ए0 भी कर चुकी है। उन्होंने स्नातक की परीक्षा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से उत्तीर्ण की है।

दी शुभकामनाएं

उनके असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,प्रेम प्रकाश जोशी एवं स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version