Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा- सीएस मर्तोलिया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अपर जिलाधिकारी( उप जिला निर्वाचन अधिकारी) सीएस मर्तोलिया ने बताया कि फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का 1 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण का कार्य संपादित कराया जाना है।

दी जानकारी

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 27 अक्तूबर 2023 दिन शुक्रवार को मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। आलेख्य प्रकाशन के उपरांत प्रत्येक मतदेय स्थल पर नियुक्त बीएलओ द्वारा अपने अपने मतदेय स्थलों पर दावे एवं आपत्तियों प्राप्त की जाएंगी।

कल होगी प्रेस वार्ता

इस संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कल दिनांक 27 अक्तूबर 2023 को 12:15 बजे एक प्रेस वार्ता करेंगे। जिसमे सभी सम्मानित प्रेस प्रतिनिधियों को‌ आमंत्रित किया गया हैं।

Exit mobile version