अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट भी बढ़ने लगा है। ऐसे में लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है।
पेयजल संकट
मिली जानकारी के अनुसार गुरुड़ाबांज, गुणादित्य, मेलगांव, मोतियापाथर, वैचना, वाड़ तल्ला, सन्याड़ी, धौलादेवी, डीनापानी सहित अन्य हिस्सों में जलापूर्ति ठप होने से क्षेत्र की 14 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। सूचना के बाद जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बांटा। पानी संकट के चलते लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों और गधेरों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।