Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चटख गर्मी में पेयजल संकट ने बढ़ाई दिक्कतें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में जहां एक ओर गर्मी बेहाल कर रहीं हैं। वहीं दूसरी ओर पानी के संकट ने परेशानियां बढ़ा दी है।

पेयजल संकट से मची हाहाकार

मिली जानकारी के अनुसार जिले के नगरखान, मोतियापाथर, ठाठ बंगला, सिरसौला, लमगड़ा, सरला बैड, पिलखा, सिरमोली, डीनापानी, कालीमठ, लोअर माल रोड, धारानौला में पानी का संकट बना हुआ है। यहां गुरूवार को‌ प्रभावित क्षेत्रों में जल संस्थान ने टैंकर और पिकअप से 15 स्थानों पर 6000 लीटर पानी बांटा। जिससे लोगों को राहत दिलाने का काम किया जा रहा है। जहां सड़कों की सुविधा नहीं है। वहां लोग नौलो, प्राकृतिक स्रोतों की दौड़ लगाने को मजबूर है।

Exit mobile version