Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थम नहीं रहा पेयजल संकट, बड़ी संख्या में आबादी परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गर्मी बढ़ने के साथ पानी का संकट भी बढ़ता जा रहा है। पेयजल संकट से बड़ी संख्या में गांव की आबादी प्रभावित हो रही है।

पानी का संकट

जून का महीना है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है। ऐसे में गांवों में पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार बीते कल गुरूवार को जल संस्थान ने पिल्खा, शीतलाखेत, चापड़, लमगड़ा, तोली, मनिआगर, जैंती, बनलेख, कसारदेवी, डीनापानी, गधोली, गुरूड़ाबाज, मोनी, भेटुली, भानादेवली, सल्ला रौतेला, बल्टा आपदा ग्रस्त क्षेत्र समेत कई जल संकट वाले इलाकों में टैंकरों से पानी का वितरण किया। जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली।

Exit mobile version