Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, आज नगर में इन जगहों में ठप रहेगी जलापूर्ति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सर्किट हाउस जलाशय को जलापूर्ति करने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार जिस पर आज शुक्रवार को जलाशय से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकेगी। इसमे मुख्य बाजार, जोशी खोला, दुगालखोला, खत्याड़ी, इंद्रा कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जल आपूर्ति ठप रहेगी। इस संबंध में जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता अर्जुन नेगी ने बताया कि मटेला पंप हाउस से सर्किट हाउस जलाशय को आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन विकास भवन के समीप क्षतिग्रस्त हो गई है। कहा कि पेयजल लाइन को दुरुस्त करने के लिए इसमें वेल्डिंग कार्य किया जाएगा। इससे आज शुक्रवार को जलाशय से जुड़े क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

Exit mobile version